रायपुर: मुख्यमंत्री आज रायपुर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल… 

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 जुलाई रविवार को राजधानी रायपुर एवं पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11.10 बजे से शहीद स्मारक भवन रायपुर में आर्य समाज के प्रांतीय महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में तथा दोपहर 12.10 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित भामाशाह साहू छात्रावास परिसर में नवनिर्मित अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पाटन से हेलीकॉप्टर से 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। 



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories