फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या… रात को खाना खाकर सो गई थी, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

              सक्ती: जिले एक युवती की संदिग्ध हालत में उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम जाजंग की रहने वाली सुशीला महंत पिता लाल दास महंत (21 वर्ष) शुक्रवार की रात को अपने घर वालों के साथ खाना खाकर रात को सोने अपने कमरे में गई थी। अगले दिन शनिवार की सुबह उसकी मां जब उसे उठाने उसके कमरे मे गई तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवती की मां ने आनन फानन मे मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

              सक्ती थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है की युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। युवती के बाए हाथ मे किसी धारदार हथियार से कुछ काटने का निशान भी था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से

                              दीदियों के हुनर ने जीता जनप्रतिनिधियों का दिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories