कोरबा: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत… तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने तोड़ा दम

        कोरबा: जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की जान चली गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी 38 वर्षीय अंजोर सिंह अपनी बाइक से अपने ससुराल बालको थाना इलाके के सोनपुरी गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वो अपने साले जनी राम (22 वर्ष) के साथ किसी काम से निकला था। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सोनपुरी से बालको की ओर आ रहे थे।

        पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 लोगों की मौत।

        पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 लोगों की मौत।

        इसी दौरान बालको के रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए पेड़ से टक्कर के बाद दोनों जीजा-साले सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे जीजा अंजोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

        हादसे में जीजा-साले की हुई मौत।

        हादसे में जीजा-साले की हुई मौत।

        सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीजा और साले दोनों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि जीजा और साले दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

        सड़क पर पड़ा युवक, जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

        सड़क पर पड़ा युवक, जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

        बालको थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं राहगीरों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, इसी वजह से हादसा हुआ।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                Related Articles

                Popular Categories