शादीशुदा होते हुए प्रेम संबंध रखने पर हत्या… गांव का माहौल गंदा कर रहे हो, कहकर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

              कांकेर: जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक की बीच चौराहे पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8 बजे चारामा क्षेत्र के भोथा गांव का रहने वाला युवक उमेश बघेल (28 वर्ष) अटल चौक के पास खड़ा था, तभी आरोपी लकेश्वर निषाद वहां पहुंचा और उसने उमेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। अचानक हुए हमले से उमेश बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

              हत्याकांड के चश्मदीद कुछ ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने आरोपी लकेश्वर निषाद के बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस कर उसे 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।

              आरोपी लकेश्वर निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

              आरोपी लकेश्वर निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

              चारामा थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। आरोपी ने बताया कि उमेश शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसका अफेयर एक दूसरी लड़की के साथ चल रहा था। पत्नी के होते हुए किसी और के साथ अफेयर रखने के लिए उसने कई बार उमेश को समझाया था, लेकिन वो नहीं माना। आरोपी ने बताया कि ऐसे लोग समाज को गंदा करते हैं, इसलिए उसने उमेश की हत्या कर दी।

              बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि इस हत्याकांड में सबसे बड़ी बात ये है कि आरोपी का न तो मृतक के साथ कोई लेना-देना था और न तो उस लड़की के साथ दूर-दूर तक कोई संबंध था, जिससे उमेश का अफेयर चल रहा था। उसने सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो ये नहीं चाहता था कि कोई भी गांव के माहौल को अपनी ऐसी हरकतों से गंदा करे।


                              Hot this week

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले में विकास को मिली नई रफ्तार

                              स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को 15.85...

                              बिलासपुर : सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन

                              बिलासपुर (BCC NEWS 24): सखी महिला समूह, एस.ई.सी.एल, नर्मदा...

                              रायपुर : वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

                              बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया...

                              रायपुर : पचौली की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

                              छत्तीसगढ़ में सुगंधित औषधीय फसल से खुल रहे समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories