कोरबा: छुरीकला शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा किया जा रहा है निरंतर कार्य…

        • स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में जाकर किया जाता है डोर टू डोर कचरा कलेक्शन

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में घूम-घूमकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। इस हेतु निकाय के पास 04 नग मैनुअल रिक्शा एवं 07 नग ई-रिक्शा वाहन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के निरंतर संचालन के कारण वाहन में खराबी आ जाती है। जिसका निकाय द्वारा अविलंब मरम्मत कराया जाता है। ऐसी स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन का कार्य ट्रेक्टर एवं मिनी टिप्पर के माध्यम से किया जाता है। साथ ही मुनादी के माध्यम से आमजनों को पूर्व सूचित किया जाता है।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories