सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत… स्कूल जाने के लिए निकले थे; सामने से आ रही बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

        कांकेर: जिले के पखांजूर इलाके में मंगलवार सुबह हुई 2 बाइक की जोरदार टक्कर में शिक्षक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के रहने वाले रविंद्र मजूमदार मरोड़ा की प्राथमिक शाला में प्रधान अध्यापक थे। मंगलवार की सुबह वो हर दिन की तरह अपनी बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे। घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर PV-33 गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

        हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

        हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

        हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रधानाध्यापक रविंद्र मजूमदार को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

        घायल युवक को इलाज के लिए पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

        घायल युवक को इलाज के लिए पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

        पुलिस ने मृत शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं प्रधान अध्यापक की मौत से मरोड़ा प्राथमिक अस्पताल में अन्य शिक्षक और छात्र बेहद दुखी हैं। स्कूल के शिक्षक भी रविंद्र की मौत की सूचना सुनकर अस्पताल पहुंचे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                रायपुर : बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों...

                Related Articles

                Popular Categories