मासूम बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई महिला… 6 साल के बच्चे की मौत, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला अपने मासूम बेटे को लेकर सुसाइड करने ट्रेन के सामने कूद गई। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

              सकरी थाना क्षेत्र के घुरू-अमेरी में रहने वाली निशा मधुकर (26) तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी। महिला अपने पहले पति को छोड़ दी थी। फिर बाद में दूसरी शादी कर ली थी। वह दूसरे पति के साथ ही रहती थी। महिला का छह साल का बेटा देवांश पहले पति हरनारायण मधुकर के साथ रहता था। तीन माह पहले ही वह बेटे को साथ लेकर आई थी। मंगलवार दोपहर वह बेटे को लेकर लालखदान ओवरब्रिज की तरफ गई थी। इस दौरान दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे थे।

              मालगाड़ी से टकराकर रेलवे ट्रैक से दूर जा गिरी महिला।

              मालगाड़ी से टकराकर रेलवे ट्रैक से दूर जा गिरी महिला।

              मालगाड़ी को देखकर बेटे समेत सामने कूद गई महिला
              बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गतौरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। अचानक महिला बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई, जिसके बाद बच्चा ट्रेन के सामने आ गया। जबकि महिला टकराकर दूर छिटक गई। ट्रेन की स्पीड तेज थी। हादसे में मासूम ट्रेन की चपेट में आ गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोको पायलट ने गाड़ी रोक कर जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद तोरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              दूसरे पति से विवाद होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
              टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि अभी महिला के सुसाइड की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दो दिन पहले बच्चे का पिता हरनारायण मिलने आया था। इसी दौरान उसके पहले पति से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, महिला के होश में आने के बाद ही उसका बयान होगा और घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

              ट्रैक के साइड पर पड़ी बच्चे की लाश।

              ट्रैक के साइड पर पड़ी बच्चे की लाश।

              पहले पति और बच्चे को लेकर विवाद
              बताया जा रहा है कि महिला के दूसरी शादी करने के बाद से उसका पहला पति बच्चे को साथ ले गया था। तीन माह पहले ही महिला अपने छह साल के बेटे को लेकर आई थी, जिसके बाद उसके दूसरे पति के साथ विवाद होने लगा था। बच्चे से मिलने के बहाने उसका पहला पति भी घर आने लगा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते महिला अपने बच्चे के साथ आत्मघाती कदम उठाने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम

                              खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में...

                              रायपुर : मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर

                              530 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, 299 किसानों...

                              Related Articles

                              Popular Categories