कोरबा: मालगाड़ी ने कैंपर वाहन को मारी टक्कर… ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती, गाड़ी के उड़े परखच्चे

        कोरबा: जिले के गंगानगर समपार फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर कैंपर वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। घटना में कैंपर वाहन के ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, वह एनटीपीसी का रेल लाइन है। मालगाड़ी दीपका साइडिंग से कोयला लेकर एनटीपीसी प्लांट जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से मालगाड़ी आ रही थी और इसी दौरान तेजी से कैंपर वाहन भी आ रहा था। वाहन के चालक को लगा कि वो मालगाड़ी के आने से पहले ट्रैक पार कर लेगा, लेकिन मालगाड़ी की रफ्तार भी तेज थी।

        हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

        हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

        मालगाड़ी के लोको पायलट ने रफ्तार कम करने की कोशिश की, लेकिन उसकी गति कम नहीं हो सकी और ट्रेन ने चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

                भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के...

                रायपुर : फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

                उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक कृषि तकनीकों से...

                रायपुर : गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

                ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभखादी...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                Related Articles

                Popular Categories