जंगली मशरूम खाकर 15 लोग बीमार… अस्पताल में इलाज जारी, सामाजिक कार्यक्रम में बनाई गई थी मशरूम की सब्जी; कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत

              जशपुर: जिले में जंगली मशरूम खाने से 15 लोग बीमार पड़ गए। एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी, जिसके बाद एक-एक कर लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इनमें से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के अनुसार, जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चलने में दशकर्म कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। यहां जंगली मशरूम की सब्जी बनाई गई थी, जिसे खाने के बाद लगभग 15 लोग बीमार पड़ गए। सभी को चक्कर, उल्टी और दस्त होने लगा। इसके बाद सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया।

              बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया।

              बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया।

              बीमार लोगों में से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ एक डॉक्टर अर्जुन ध्रुव के साथ महज दो स्टाफ ही मौजूद हैं, जिनमें रीना भगत RHO और महेंद्र पलामी सफाई कर्मी हैं। फिलहाल सभी मरीजों को प्राथमिक इलाज दिया गया है।

              15 लोग बीमार, 2 महिलाओं की हालत गंभीर।

              15 लोग बीमार, 2 महिलाओं की हालत गंभीर।

              सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अर्जुन ध्रुव ने बताया कि जंगलों में उठने वाला मशरूम जहरीला होता है। सभी मशरूम इंसानों के खाने योग्य नहीं होते। इसी मशरूम को खाकर लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 15 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वागत से शुरू होती शिक्षा, खेल-गीतों से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य

                              आंगनबाड़ी केंद्र बने बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली हितग्राही कौशिल्या बाई की जिंदगी

                              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का प्रेरणादायक सफररायपुर...

                              रायपुर : मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान

                              47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल...

                              Related Articles

                              Popular Categories