Friday, February 27, 2026

              खेत में पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत… नागर जोतते समय कीचड़ में फंस गया था, निकालते वक्त हुआ हादसा

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में खेत में ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, नागर जोतते वक्त ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया था। निकालते वक्त ट्रैक्टर पलट गया। जिससे किसान नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के आवराभाटा गांव का है। शनिवार को इस गांव का रहने वाला किसान बसंत लाल मरकाम अपने खेत में खुद के ट्रैक्टर से नागर जोत रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। जिसके बाद बसंत ने कीचड़ से ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की। लेकिन, अचानक ट्रैक्टर पलट गया और बसंत नीचे दब हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त वहां और भी ग्रामीण मौजूद थे।

              पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल लाया गया है।

              पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल लाया गया है।

              जिन्होंने हादसे के बाद नीचे दबे बसंत लाल को निकालने की कोशिश की। कुछ देर बाद उसके शव को निकाला गया। इस बात की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

              इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

              कुछ महीने पहले दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई थी। ट्रॉली में सवार कई ग्रामीण नीचे दब गए थे। कईयों की मौके पर ही मौत हो गई थी तो कई गंभीर रूप से घायल थे। इसके अलावा जावंगा में भी इसी तरह के एक हादसे में 3 ग्रामीणों की मौत हुई थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा- जीतन राम

                              मेहनतकश परिवार को मिला सुरक्षित आवासरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories