शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बह गया नाबालिग… दोस्त के साथ नहाने गया था, उसी दौरान हादसा; 18 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

              राजनांदगांव: जिले के डोंगरगांव इलाके में एक नाबालिग शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बह गया है। वह अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। मगर हादसे के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी लड़के का कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश जारी है।

              विजयलक्ष्मी नगर में रहने वाला अनिरुद्ध पाठक(16) अपने दोस्त निखिल हेमनानी के साथ बरगाह पुल के पास शिवनाथ नदी के तट पर रविवार दोपहर को नहाने गया था। दोनों नहाने के लिए नदी में गए थे। मगर अचानक से अनिरुद्ध तेज बहाव वाले क्षेत्र में चल गया और डूबने लगा था।

              अनिरुद्ध 10वीं का छात्र था।

              अनिरुद्ध 10वीं का छात्र था।

              हाथ छूट गया

              यह देखकर उसके दोस्त निखिल ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसका हाथ भी पकड़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका हाथ छूट गया और वह बह गया। घटना के बाद निखिला ने तुरंत इस बात की जानकारी परिजनों को दी थी। पुलिस को घटना की खबर दी गई थी।

              तलाश जारी

              घटना लगभग दोपहर 3 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ में होमगार्ड के जवान भी आए थे। फिर लड़के की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था। अब सोमवार को फिर से अनिरुद्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। नाबालिग को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोर की मदद भी ली जा रही है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। अनिरुद्ध 10वीं का छात्र था।


                              Hot this week

                              रायपुर : मानपुर क्षेत्र में 3 उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई

                              राशन वितरण में अनियमितता का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ

                              प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास...

                              Related Articles

                              Popular Categories