16 साल की लड़की से ऑटोचालक ने किया रेप… मोबाइल से शुरू हुई दोस्ती, फिर भगाकर ले गया और किया दुष्कर्म; अब अरेस्ट

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर शादीशुदा ऑटो चालक भगाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। ऑटो चालक ने लड़की से दोस्ती कर उसे मोबाइल गिफ्ट किया। फिर देकर प्यार में फंसा लिया। इसके बाद उसे भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

              एएसआई हेमंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए गायब हो गई, जिससे परेशान परिवार वालों ने उसकी तलाश की। उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

              फाइल फोटो।

              फाइल फोटो।

              शादीशुदा ऑटो चालक से थी दोस्ती
              पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि लड़की दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। करीब साल भर पहले स्कूल जाते समय उसकी पहचान खजुरी के रहने वाले ऑटो चालक दिलहरण यादव (23) से हुई थी। जान-पहचान का फायदा उठाकर ऑटो चालक ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया और उससे दोस्ती कर बातचीत करने लगा। फिर उसने लड़की को प्यार में फंसा लिया। लड़की भी उसकी बातों में आकर उसे चाहने लगी।

              लड़की को भगाकर ले जाने वाले और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              लड़की को भगाकर ले जाने वाले और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              शादीशुदा ऑटो चालक ने किया रेप
              इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने ऑटो चालक दिलहरण यादव की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और लड़की के साथ ही वह भी गायब है। इस पर पुलिस ने मोबाइल की तकनीकी जांच कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिर उसे सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा इलाके से दबोच लिया।

              इस दौरान लड़की भी उसके साथ मिल गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि शादी करने के बहाने ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। तब लड़की को यह भी नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंप दिया है। वहीं, ऑटो चालक पर अपहरण के साथ ही रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

                              बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

                              रायपुर : प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में...

                              Related Articles

                              Popular Categories