गौरेला पेंड्रा मरवाही: राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों की ली बैठक…

              • आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय पर संचालन और बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

              गौरेला पेंड्रा मरवाही: महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय रायपुर द्वारा नियुक्त प्रभारी अधिकारी श्रीमती अभिलाषा बेहार ने आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र अमरपुर और स्कूलटोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों की बैठक ली। बाल संरक्षण विषय पर कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होने 1 से 13 अगस्त तक आंगनबाडी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाने के संबंध में सभी पर्यवेक्षकों चर्चा की और तैयारी के संबंध में उन्हे आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय पर संचालन और बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा चंद्राकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल परिहार सहित श्रम, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सावित्री नाग और मोनिका यादव के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

                              सुशासन तिहार में मिली आवास की चाबीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              रायपुर : पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              किराना दुकान से बदली जिंदगी, स्व-रोजगार से विशेष पिछड़ी...

                              Related Articles

                              Popular Categories