हत्या कर सूखे तालाब में गाड़ दी युवती की लाश… पैर निकला देख गांववालों ने पुलिस को दी खबर, खुदाई कर शव निकाला गया

        सरगुजा: जिले के ग्राम भालूकछार में एक सूखे तालाब में युवती की दफन लाश मिली है। युवती की हत्या करने के बाद किसी ने सूखे तालाब में गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया है। गुरुवार को तालाब की ओर गए ग्रामीणों को पैर निकला हुआ दिखाई दिया, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम भालूकछार में गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के एक सूखे तालाब के जमीन में दफन शव को देखा। शव के सिर्फ पैर दिख रहे थे। यह खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी।

        पुलिस ने सूखे तालाब की खुदाई करवाकर युवती की लाश निकलवाई।

        पुलिस ने सूखे तालाब की खुदाई करवाकर युवती की लाश निकलवाई।

        सूचना मिलने पर एसडीओपी अखिलेश कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। आसपास के लोग युवती की लाश देखकर उसके बारे में कुछ भी नहीं बता सके। अज्ञात युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने विभिन्न थानों में उसकी फोटो भेज दी है। मुखबिरों को भी फैला दिया गया है। गुमशुदगी के मामले भी खंगाले जा रहे हैं। आसपास के गांवों में भी युवती की फोटो लेकर पूछताछ की जा रही है।

        खुदाई के बाद मौके पर पुलिस टीम, FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

        खुदाई के बाद मौके पर पुलिस टीम, FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

        पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाकर मामले की जांच कराई। एसडीओपी ने बताया कि शव को देखने पर साफ लग है कि किसी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को तालाब में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

        युवती की लाश को देखने से लगता है कि घटना 6 से 7 दिन पहले की है।

        युवती की लाश को देखने से लगता है कि घटना 6 से 7 दिन पहले की है।

        7 दिन पहले की लग रही घटना

        एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि युवती की लाश को देखने से लगता है कि घटना 6 से 7 दिन पहले की है। मृतका की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष लग रही है। पुलिस मृतका के परिजन और आरोपी की तलाश में जुट गई है।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories