कोरबा: भालू से बचने के लिए ग्रामीण ने दिखाई हिम्मत… जंगल में हुआ हमला तो भाग खड़ा हुआ साथी, 20 मिनट तक अकेले किया संघर्ष

          KORBA: कोरबा के बालको रेज में एक युवक भालू के हमले से घायल हो गया। युवक सुमरन साय अपने साथी के साथ बकरी चराने जंगल गया था तभी भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भालू से भिड़ गया और शोर मचाने लगा, लेकिन उसका साथी मदद करने के बजाय घर की ओर भाग गया। पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

          साथी के भाग जाने के बाद सुमरन साय अपनी जान बचाने के लिए भालू से ही लड़ पड़ा। 20 मिनट के संघर्ष बाद जब भालू जंगल की ओर भागा तो घायल हालत में युवक अपने घर पहुंचा। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          भालू के हमले से घायल युवक को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

          भालू के हमले से घायल युवक को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

          साथी ने नहीं तो हिम्मत ने बचाई जान

          जब भालू ने हमला किया तो सुमरन साय ने हिम्मत दिखाई और हाथ में जो आया उसी से उसका सामना करने लगा। जिसके बाद सुमरन की हिम्मत देखकर भालू उलटे पांव भाग गया। भालू के हमले में घायल सुमरन पैदल ही घर आया जिसके बाद उसने अपने साथी को फटकार भी लगाई।



                      Hot this week

                      रायपुर : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए स्वीकृत

                      रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                      रायपुर : वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब

                      स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने...

                      KORBA : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

                      सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि...

                      Related Articles

                      Popular Categories