CG: अरपा नदी में छलांग लगाकर युवक ने दी जान… निर्माणाधीन बैराज से नदी में कूद गया, डूबने से मौत, सुसाइड के कारणों का पता नहीं

        BILASPUR: बिलासपुर में अरपा नदी पर युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों ने उसे निर्माणाधीन बैराज की तरफ जाते देखा था, जिसके बाद शाम को उसकी लाश नदी में मिली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

        पुलिस को मंगलवार की शाम जानकारी मिली कि पचरीघाट और चिंगराजपारा के पास बैराज बन रहा है, जहां पर नदी में एक युवक की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुटी, तब मरने वाले युवक की पहचान भीम उर्फ अनिल केंवट (25) के रूप में की गई।

        युवक के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

        नदी में कूद कर किया सुसाइड
        बताया जा रहा है कि युवक को दोपहर में निर्माणाधीन बैराज की ओर जाते देखा गया था। लेकिन, यह पता नहीं चल सका कि वह कब नदी में कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

        आदतन नशेड़ी था युवक
        युवक की पहचान होने पर पुलिस ने उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शुरुआती पूछताछ में युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी था और कोई काम भी नहीं करता था।



                Hot this week

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                Related Articles

                Popular Categories