CG: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या… अकेला पाकर घर में घुसा युवक, फिर लकड़ी छीलने वाले औजार से कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार

        सरगुजा: जिले के ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी में युवक ने महिला की बसुला (लकड़ी छीलने वाला औजार) से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पति जब घर वापस लौटा, तो उसने पत्नी की लहूलुहान लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी की रहने वाली सुमारी सिंह (50 वर्ष) अपने पति विष्णु प्रसाद और बेटी के साथ रहती थी। 24 जुलाई की शाम को सुमारी का पति दुकान से सामान लाने के लिए गया हुआ था। वहीं उसकी बेटी खेत में रोपा लगाने गई थी। कुछ देर बाद पति दुकान से सामान लेकर वापस लौटा, तो पत्नी को घर की परछी में खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया। पति ने हिला-डुलाकर देखा, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

        लखनपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव का ही रहने वाला है आरोपी शिवपाल सिंह कंवर।

        लखनपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव का ही रहने वाला है आरोपी शिवपाल सिंह कंवर।

        इसके बाद पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव का जायजा लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पुरानी रंजिश गांव के ही शिवपाल सिंह कंवर के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवपाल को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की।

        पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टिक नहीं सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुरानी दुश्मनी में महिला की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवपाल सिंह कंवर (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बसुला भी जब्त कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                Related Articles

                Popular Categories