सूरजपुर: कृषि विभाग के द्वारा कृषि आदान सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण…

              सूरजपुर: कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले कृषको की गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री (बीज उर्वरक एवं कीटनाशक) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर  श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में गठित जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा जिला नोडल अधिकारी श्री डी.एस. पैकरा सहायक संचालक कृषि के नेतृत्व में प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न कृषि आदान सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे विकासखण्ड के रामविलास कृषि सेवा केन्द्र प्रतापपुर के यहां कीटनाशक दवाओं पर विक्रय प्रतिबंध एवं बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक का भण्डारण पर नोटिस, विकास कृषि सेवा केंद्र प्रतापपुर में कीटनाशक लायसेंस का बिना नवीनीकरण के विक्रय पाया गया। जिस पर कीटनाशक दवाओं पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया है। पिन्टु बीज भण्डार प्रतापपुर के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय पर नोटिस जारी किया गया है, कार्यवाही करने में श्री डी.एस. पैकरा नोडल अधिकारी कक्ष प्रभारी श्री सत्येन्द्र कुमार भगत उर्वरक एवं पौध रक्षा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रतापपुर श्री शिव शंकर प्रसाद यादव, श्री अचल राजवाड़े निरीक्षक प्रतापपुर मनीष सिंह, संजय मिंज, सहायक के द्वारा किया गया है। विभाग द्वारा जिले के सभी किसान बधुओं से अपिल है कि कृषि आदान सामग्री का क्रय कृषि विभाग लायसेंस प्राप्त विश्वनीय विक्रय प्रतिष्ठानों से खरीदें तथा अपनी सामग्री की रसीद अवश्य प्राप्त करे ताकि समय पर काम आयें।


                              Hot this week

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              Related Articles

                              Popular Categories