CG: नाबालिग को अकेला पाकर की जबरदस्ती… पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी, आरोपी ने अपने साथ ले जाकर किया दुष्कर्म

              नाबालिग को जबरदस्ती ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी और सहयोगी जीजा को गिरफ्तार किया गया है।

              सक्ती: जिले में 15 वर्षीय नाबालिक से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी और उसका सहयोग करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जहां आरोपी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नगरदा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी ने दिनांक 17 जून 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बिना बताए कही चली गई है। कोई व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिक और अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने नाबालिक को आरोपी चंद्रकुमार सतनामी के कब्जे से सकुशल बरामद किया।

              पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि घटना दिनांक को पिता के डाटने से नाराज होकर वह पैदल सक्ती रेलवे स्टेशन चली गई थी। वहां आरोपी द्वारा उसे अकेले देख जबरदस्ती अपने साथ उठाकर ट्रेन से खरसिया ले गया। वहां अपने जीजा तुलसी कुमार खांडे के साथ मोटरसाइकिल मे बैठाकर उसके घर महका ले गया। जहां आरोपी द्वारा जबरदस्ती शादी कर उससे दुष्कर्म और मारपीट करता था।

              नाबालिक के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 366, 376 (2) झ, ढ, 376 डी भादवि एवं 3, 4 (2), 5 (ठ) पाक्सो एक्ट जोड़ा गया। आरोपी चन्द्रकुमार सतनामी उर्फ मुण्डा पिता स्व. पंचराम सतनामी (30 वर्ष) साकिन असौंदा थाना सक्ती जिला सक्ती और तुलसी कुमार खाण्डे पिता कवल साय खाण्डे (37 वर्ष) साकिन रतनमहका खरसिया थाना खरसिया जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                              KORBA : योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

                              सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया...

                              Related Articles

                              Popular Categories