CG: हाफ नदी में तैरती मिली महिला की लाश… शव को निकालने के बाद कई जगह दिखे चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

              कबीरधाम: जिले में हाफ नदी में एक महिला की लाश मिली है। सेमरहा गांव के पास लोगों ने यह लाश देखी। डेडबॉडी में कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। मामला कुकदूर थाना इलाके का है।

              जानकारी के मुताबिक, सेमरहा गांव के पास रविवार को करीब डेढ़ बजे लोगों ने महिला की लाश तैरते हुए देखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को निकाला। शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए पंडरिया भेज दिया है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है।

              नदी में बहकर आई महिला की लाश, पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला।

              नदी में बहकर आई महिला की लाश, पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला।

              बाढ़ में बहकर आने की आशंका

              महिला के बाएं हाथ में गोदना है और बॉडी में कई जगह चोट के भी निशान है। फिलहाल पुलिस जिले के सभी थानों से पिछले कुछ दिनों की गुमशुदगी रिपोर्ट जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश भी हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि, महिला की कहीं और मौत या हत्या हुई होगी जिसके बाद यह लाश बहकर यहां तक पहुंची है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर

                              22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपएगेंदा उत्पादन...

                              Related Articles

                              Popular Categories