KORBA: राठौर समाज भवन कोरबा में वीर दुर्गादास राठौर जी का जयंती समारोह आयोजित…

              कोरबा (BCC NEWS 24): आज दिनांक 13-08-2023 दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से क्षत्रिय राठौर समाज जिला कोरबा द्वारा डी. डी. एम. रोड स्थित राठौर समाज भवन कोरबा में वीर दुर्गादास राठौर जी का जयंती समारोह एवं राठौर समाज के महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का आयोजन रखा गया हैं। इस आयोजन में कोरबा जिले के दर्री, दीपका, हरदीबाजार, रजगामार सहित अन्य क्षेत्रों से सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया गया हैं। जिला अध्यक्ष संतोष राठौर, जिला महासचिव हेमंत राठौर, जिला सचिव दिनेश राठौर, जिला कोषाध्यक्ष ओंकार राठौर ने समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

                              जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की दी...

                              Related Articles

                              Popular Categories