रायपुर : नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंडागांव-जोंधरापदर-नारायणपुर मार्ग पर आवागमन बंद

              रायपुर (BCC NEWS 24): कोंडागांव जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव -जोंधरापदर- नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने के कारण एहतियातन इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। एसडीएम कोंडागांव श्री अजय उरांव एवं  तहसीलदार श्री मनोज रावटे द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कराया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर सैनिकों की तैनाती भी की गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग पर आवाजाही न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

              नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंडागांव-जोंधरापदर-नारायणपुर मार्ग पर आवागमन बंद

                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, तीन दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

                              ग्राम चनवारीडांड के अनूप चंद सोनवानी ने मुख्यमंत्री विष्णु...

                              रायपुर : जिला चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी से मरीज ईशान के जीवन में लौटी नई उम्मीद

                              विशेषज्ञ फिजियोथेरेपी टीम के समर्पित उपचार से मरीज में...

                              Related Articles

                              Popular Categories