रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे जांजगीर-चांपा में पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.20 बजे पुलिस लाइन, खोखरा भांठा हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

                              सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक 872.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : डी.डी.ओ. के बैंक खातों में अव्ययित राशि का ब्यौरा देने के निर्देश

                              प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने बजट नियंत्रक अधिकारियों को 14...

                              Related Articles

                              Popular Categories