कोरबा: एकतरफा प्यार में युवक ने किया हमला… युवती और उसके पिता को किया घायल, 8 महीने के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

              कोरबा: जिले में करीब 8 महीने पहले युवती और उसके पिता पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एकतरफा प्यार में आरोपी ने युवती और उसके पिता पर धारदार ब्लेड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, घटना 8 जनवरी 2023 की है, जब युवती अपनी बहन के साथ किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान युवक अभिनव यादव (25 वर्ष) वहां पहुंचा और युवती को तंग करने लगा। उसने कहा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती हो, क्यों अनदेखा करती हो। इसके बाद सबके सामने वो उसे परेशान करता रहा।

              आरोपी युवक अभिनव यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              आरोपी युवक अभिनव यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              युवती ने घर पहुंचकर अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पिता युवक से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंचा। उस वक्त युवक घर पर मौजूद नहीं था। घर लौटने पर युवक को पता चला कि युवती के पिता उसके घर आए थे, तो वो तुरंत उनके घर पहुंच गया। युवक ने युवती और उसके पिता पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

              मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              घायल पिता और युवती ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। 8 महीने के बाद आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजय नगर से गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ ASI श्याम बघेल ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार था, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान

                              47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल...

                              रायपुर : 11 कार्यों के लिए 1.52 करोड़ मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              ​रायपुर : विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

                              ​रायपुर (विष्णु प्रसाद वर्मा, संत कुमार कच्छप, सहायक संचालक-...

                              Related Articles

                              Popular Categories