CG: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर… सिर फट जाने से युवक की मौत, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

              रायगढ़: जिले के ग्राम कांसीचुंआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-खरसिया मार्ग पर ग्राम कांसीचुंआ के पास एनएच- 49 पर शनिवार की शाम खरसिया की तरफ से आ रही कार (CG 04 NS 6248) ने बाइक सवार एक ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

              कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

              कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

              टक्कर से बाइक के साथ-साथ कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। ये कार राहुल ट्रैवल्स की है। घटना की सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त।

              तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त।

              प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार जैसे ही आगे बढ़ा कि खरसिया की तरफ से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              Related Articles

                              Popular Categories