रायपुर: किसानों की जरूरतों के अनुसार जल सिंचाई जलाशयों प्रदाय करें – मंत्री रविन्द्र चौबे

              • जलाशयों में जल भराव और सिंचाई के लिए पानी की मांग की समीक्षा

              रायपुर: जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज महानदी भवन, मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में सिंचाई जलाशयों में जल भराव की स्थिति और कृषकों द्वारा सिंचाई के लिए जल की मांग के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को जलाशयों से सिंचाई के लिए मांग और आवश्यकता के अनुसार पानी छोड़ा जाए।

              बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 12 वृहद और 34 मध्यम परियोजनाओं में औसतन 79 प्रतिशत जल भराव है। वर्तमान में महानदी जलाशय परियोजना (गंगरेल), मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, तांदुला जलाशय, खारंग जलाशय, सीकासार जलाशय, मनियारी, कोडार, घोंघा, कोसारटेडा (बस्तर), खरखरा, गोंदली, श्याम घुन्घुट्टा, छिरपानी जलाशय सहित अन्य मध्यम एवं लघु जल परियोजनाओं जलाशयों से किसानों को मांग अनुरूप जल प्रदाय किया जा रहा है। राज्य के अन्य जलाशयों से भी सिंचाई के लिए पानी दिया जा सकता है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              5.39 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगातपड़कीडीह में...

                              रायपुर : बलौदा बाजार कलेक्टर ने प्रगणक बन किया डिजिटल जनगणना

                              दी जाने वाली जानकारी गोपनीय रहने  लोगों को दिलाया...

                              रायपुर : जिला न्यायालय बालोद में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजित

                              रायपुर (BCC NES 24): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई...

                              Related Articles

                              Popular Categories