CG: रील्स बनाने बिलासपुर आई रायगढ़ की युवती से रेप… खाना खिलाने के बहाने होटल ले गया युवक, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

              BILASPUR: बिलासपुर में रायगढ़ जिले की युवती से होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। युवती बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रील्स बनाने युवक के साथ आई थी। इस दौरान वीडियो शूट करने के बाद युवक उसे खाना खिलाने के बहाने होटल ले गया, जहां उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

              टीआई कमला पुसाम ने बताया कि 22 वर्षीय युवती रायगढ़ जिले में रहती है। बीते 10 अगस्त को वह अपने दोस्त लंबोदर महंत (24) के साथ बिलासपुर आई थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में दोनों ने वीडियो शूट कर रील्स बनाया। इसके बाद युवक ने युवती को खाना खिलाने का बहाना बनाया और एक होटल ले गया। जहां उसने कमरा लिया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

              विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
              इस दौरान युवती ने युवक की हरकतों का विरोध किया, तब युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद दोनों वापस रायगढ़ चले गए। युवती अपने घर पहुंची तो परिजन को इस पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने परिजन के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई।

              तोरवा थाने भेजी डायरी
              टीआई ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर रायगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शून्य पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। युवती के बताए अनुसार घटना तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है। लिहाजा, डायरी यहां भेजी गई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गैस की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग सख्त, अब तक 400 सिलेंडर जब्त

                              एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन...

                              रायपुर : सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी

                              महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई केकती बाई की...

                              Related Articles

                              Popular Categories