CG: सेल्स मैनेजर की लाश घर पर फंदे से लटकती मिली… परिजन बोले- पत्नी ने मार डाला, गले पर कोई निशान नहीं; लव मैरिज की थी

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सेल्स मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो अपने कमरे के वेंटिलेशन में गमछा बांधकर फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के घरवालों का आरोप है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी पत्नी ने उसे मारा है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

              रायपुर के भाटागांव स्थित पानी टंकी के पास संजय कदम अपनी पत्नी नीलू कदम के साथ रहता था। दोनों ने लव मैरिज की थी। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब संजय ने फांसी लगा ली। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पड़ोसियों के साथ मिलकर लाश को नीचे उतारा और चंगोराभाठा के एक निजी अस्पताल लेकर आ गईं। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

              ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव का है।

              ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव का है।

              परिजन बोले- गले में कोई निशान नहीं, हत्या की गई

              मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लाश के गले में कोई निशान नहीं है। उसने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि युवक का डेढ़ साल पहले एक एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसका एक हाथ पूरी तरह काम करना बंद कर चुका था। वो कैसे वेंटिलेशन की ऊंचाई पर चढ़कर फंदा बांध सकता है।

              परिजनों का आरोप है कि गले में किसी तरह का निशान नहीं है,युवक की हत्या की गई है।

              परिजनों का आरोप है कि गले में किसी तरह का निशान नहीं है,युवक की हत्या की गई है।

              पत्नी कर देती थी घरवालों का नंबर ब्लैकलिस्टेड- परिजन

              मृतक के जीजा ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर लड़ाई होने लगी। संजय अपनी पत्नी से लगातार परेशान था और ये बात वो अपने घरवालों को भी फोन पर बताया करता था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने युवक के घर वालों का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, जिससे कि वो फोन न कर सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

                              दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबितसहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक...

                              रायपुर : खेती में तकनीक का उपयोगः किसानों ने ड्रोन से खरपतवार

                              नाशक का छिड़काव कर 40 हेक्टेयर में बचाया समय और...

                              रायपुर : 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              Related Articles

                              Popular Categories