CG: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत… नो एंट्री ने ली युवक की जान, कोरबा से मेहमानी में आया था, घूमने निकला तब हाईवा ने रौंदा

        BILASPUR: बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक कोरबा का रहने वाला था और रिश्तेदार के घर आया था। वह घूमने निकला था, तभी नो एंट्री में शहर के बीच एक हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के भंडारखोल निवासी पंचराम धनवार (22) पिता शिव धनवार अपने रिश्तेदार के घर मोपका के कुटीपारा आया था। गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार की बाइक को लेकर घूमने के लिए निकला था। उसी समय तोरवा के गुंबर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उसे ठोकर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

        बाइक को टक्कर मारने वाले हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

        बाइक को टक्कर मारने वाले हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

        परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान
        इस हादसे की खबर उसके मोबाइल से आसपास के लोगों ने उसके मोपका निवासी रिश्तेदारों को दी। खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, तब वह गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उन्होंने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़ी मां के बेटे यशवंत धनुहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

        आसपास के लोगों की जुटी भीड़
        इस हादसे के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर भाग गया। इस दौरान वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची, परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

        इस हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

        इस हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

        नो एंट्री में बेधड़क चल रहे भारी वाहन
        शहर में जिला प्रशासन ने नो एंट्री घोषित किया है। इसके तहत भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, शहर में बेधड़क भारी वाहन चल रहे हैं। कुछ दिन पहले भी कोतवाली क्षेत्र में हाईवा की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई थी। शहर के चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान भी नो एंट्री के नियमों का पालन नहीं करा पा रही है।



                Hot this week

                KORBA : 02 अक्टूबर को जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

                गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषितकोरबा (BCC...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                Related Articles

                Popular Categories