Monday, March 2, 2026

              जांजगीर-चांपा: पत्नी का गला घोंटकर फंदे पर लटकाई लाश… सुसाइड नोट में लिखा- मेरा पति बेकसूर है; सास बोली- दामाद पैसा मांग रहा था

              जांजगीर-चांपा: जिले में फांसी पर लटकी हुई लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्राम मड़वा में महिला तृप्ति शर्मा की लाश उसके घर में मिली थी। जिसे हत्या कर खुदकुशी की रूप दिया गया था। कातिल भी और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही निकला।

              दरअसल पति यशवंत शर्मा ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटका दी थी। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।साथ ही वहां सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें लिखा था कि मेरा पति बेकसूर है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              ASP अनिल सोनी ने बताया कि शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला तृप्ति शर्मा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मायके वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि पति यशवंत शर्मा अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता रहता था। वो बेटी से हमेशा पैसे मांगता रहता था और नहीं देने पर उसकी पिटाई करता था।

              जांजगीर-चांपा जिले में महिला की हत्या, सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया।

              जांजगीर-चांपा जिले में महिला की हत्या, सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया।

              ‘दामाद ने की थी पैसे की मांग’

              आरोपी की सास ने बताया कि दामाद ने उन्हें भी फोन कर पैसे की मांग की थी, लेकिन हमने पैसे नहीं होने की बात कही, जिस पर उसने घर जाकर तृप्ति से काफी झगड़ा किया। उन्होंने बताया कि दामाद हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। मायके वालों के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति यशवंत शर्मा को हिरासत में ले लिया।

              कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पहले उसने पत्नी तृप्ति शर्मा की गला दबाकर हत्या की। फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसी के दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर बरामदे की खिड़की से उसकी लाश को लटका दिया।

              आरोपी पति यशवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया है।

              आरोपी पति यशवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया है।

              सुसाइड नोट में यह लिखा था

              3 दिन पहले ग्राम मड़वा में महिला तृप्ति शर्मा का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण जान देने का जिक्र था। साथ ही लिखा था कि मेरे पति की कोई गलती नहीं है, उसे कुछ मत करना और मेरे बेटे का ख्याल रखना।

              आरोपी पति यशवंत शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र में कर्मचारी है। अपनी पत्नी तृप्ति और 10 साल के बेटे विवान के साथ रहता था। महिला की लाश सुबह उसके बेटे ने ही देखी थी। बताया जा रहा है कि, वारदात वाली रात आरोपी ने नाइट शिफ्ट होने की भी बात कही थी।

              आरोपी पति यशवंत शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र में कर्मचारी है।

              आरोपी पति यशवंत शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र में कर्मचारी है।

              आरोपी के जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने आरोपी पति यशवंत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएसपी अनिल सोनी ने कहा कि शव के पास से सुसाइड नोट मिला था, जिसकी जांच के लिए उसे एक्सपर्ट के पास भेजा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories