जांजगीर-चांपा: होटल में मिली पुणे के युवक की लाश… दो दिन बाद बेड पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था खून

              जांजगीर-चांपा: जिले के मयंक होटल में पुणे के एक युवक की लाश मिली है। युवक का नाम अभिजीत बोतत्रे (35) है, जिसकी लाश होटल के कमरा नंबर 109 में मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              ASP अनिल सोनी ने बताया कि अभिजीत बोतत्रे (35) ने लिंक रोड स्थित मयंक होटल में 24 अगस्त की दोपहर 2.30 बजे चेक इन किया। होटल में काम करने वाले वेटर ने कमरे में पानी लाकर दिया। इसके बाद कमरे से 2 दिनों तक युवक बाहर नहीं निकला। खाने तक का ऑर्डर नहीं मिला, तो होटल वालों ने उससे जाकर बात करने की कोशिश की। दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

              जांजगीर-चांपा जिले के मयंक होटल में पुणे के एक युवक की लाश मिली है।

              जांजगीर-चांपा जिले के मयंक होटल में पुणे के एक युवक की लाश मिली है।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने मास्टर की (KEY) से दरवाजा खोला, तो बिस्तर पर युवक की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया। मृतक अभिजीत के पास से कुछ गोलियां बरामद की गई हैं, जिसमें बीपी, शुगर और अन्य दवाइयां थीं। मृतक के मुंह से खून भी निकला हुआ था।

              मृत युवक का नाम अभिजीत (35) है, जिसकी लाश होटल के कमरा नंबर- 109 में मिली।

              मृत युवक का नाम अभिजीत (35) है, जिसकी लाश होटल के कमरा नंबर- 109 में मिली।

              पुलिस ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। मृतक युवक के मौसा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 23 अगस्त को जांजगीर में गोयल एंटरप्राइजेस से बकाया पेमेंट लेने के लिए जांजगीर आया हुआ था। पुलिस ने कहा कि शव 2 दिन पुराना लग रहा है।


                              Hot this week

                              KORBA : नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम – ग्राम पंचायत तेलसरा की प्रेरक पहल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन...

                              Related Articles

                              Popular Categories