Monday, March 2, 2026

              महासमुंद: रीपा अंतर्गत एम.के. बाहरा में महिला समूहों ने 14 क्विंटल सेव और बूंदी बनाया…

              • लगभग एक लाख 40 हजार रुपए का हुआ लाभ

              महासमुंद: महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अब रोजगार का नया केंद्र बन गया है। रीपा से अनेक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इससे महिला समूहों को स्थायी रोजगार के साथ-साथ समय-समय पर आवश्यकता अनुसार कार्य मिल रहा है। जिससे उनके जीवन में बदलाव आ रहा है। आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलने लगे हैं। अभी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया तब इस दिन महिला समूहों को सेव और बूंदी बनाने का ऑर्डर मिला। जनपद पंचायत बागबाहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरारकसीबाहरा में रीपा के तहत अनेक उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। यहां जय मॉ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को बागबाहरा विकासखण्ड के 88 ग्राम पंचायतों से सेव और बूंदी बनाने का ऑर्डर मिला। जय मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इस ऑर्डर की पूर्ति की और 220 रुपए प्रति किलो सेव तथा बूंदी 200 रुपए प्रति किलो की दर से कुल 6 क्विंटल सेव तथा 8 क्विंटल बुंदी बनाया गया। इसकी विक्रय राशि लगभग 2 लाख 92 हजार रुपए हुआ। महिलाओं ने बताया कि यह एक अवसर हमें प्राप्त हुआ। जिससे हमें एक लाख 40 हजार रुपए का शुद्ध आय अर्जित किए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों को देखकर और भी ऑर्डर मिलने लगे हैं। इसके अलावा महिला समूहों द्वारा फ्लाई एश ब्रिक्स, एलईडी, पैकेजिंग का भी कार्य किया जा रहा है। जिससे महिला समूहों के कार्य क्षमता में विकास के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories