CG: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत… दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलसा; जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आए

              बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के ग्राम मितगई में जंगली सुअर के लिए बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मछली मारकर लौटते वक्त युवकों के साथ ये हादसा हुआ। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज-मितगई रोड पर स्थित बोहला बांध में सोमवार को 5 युवक मछली मारने के लिए गए थे। उन्हें मछली नहीं मिली, तब जंगल के रास्ते से पांचों युवक रात के 1 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इनमें से 2 युवकों का पैर जंगली सुअर को मारने के लिए बिछाए गए तार पर पड़ गया। 11 हजार वोल्ट की लाइन से खींचकर ये तार खेत में बिछाए गए थे। करंट की चपेट में आकर इनमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

              मृत शख्स का नाम राजकुमार गोंड (40) है। वहीं जो युवक गंभीर रूप से झुलसा है, उसका नाम शिवनारायण है। शिवनारायण ने बताया कि पीछे से आ रहे उसके साथियों ने तुरंत हाथ में रखी कुल्हाड़ी से तार को काट दिया, जिससे उसकी जान बच गई। अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो उसकी जान भी नहीं बचती।

              मृत युवक के परिजन को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी गई।

              मृत युवक के परिजन को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी गई।

              5 किलोमीटर पैदल चलकर शिवनारायण को उसके साथियों ने जंगल से बाहर निकाला और उसे 100 बिस्तरों वाले रामानुजगंज अस्पताल अस्पताल पहुंचाया।। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज यहां जारी है। घटना की सूचना पर विधायक बृहस्पत सिंह रामानुजगंज अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी। पुलिस ने मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories