CG: गढ़कलेवा में लगी भीषण आग… चीला रोटी व फरा बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचा सी-मार्ट; रसोइए व स्टाफ ने भाग कर बचाई जान

              बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के गढ़ कलेवा में शुक्रवार को दोपहर भीषण आग लग गई। यहां चीला रोटी व फरा बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। आग की लपटें उठते देख रसोइया और कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते किचन में लगी आग पूरी तरह फैल गई और गढ़कलेवा जलकर खाक हो गया। इस बीच फायरबिग्रेड की गाड़ी खराब हो गई, जिसके चलते देर हो गई थी। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद आग को काबू में कर लिया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

              राजेंद्र नगर चौक पर शासन की योजना के तहत गढ़कलेवा का संचालन किया जा रहा है। यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन व मिलेट्सयुक्त नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है। गढ़कलेवा के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह को दी गई है। रेस्टोरेंट का निर्माण बांस-बल्ली से किया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक परंपरानुसार सजावट भी की गई थी। छत्तीसगढ़िया व्यंजन मिलने के कारण यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

              राजेंद्र नगर में वेयर हाउस रोड पर संचालित है गढ़ कलेवा रेस्टॉरेंट।

              राजेंद्र नगर में वेयर हाउस रोड पर संचालित है गढ़ कलेवा रेस्टॉरेंट।

              फरा-चीला बनाते समय सिलेंडर में हुआ लीकेज
              शुक्रवार को दोपहर दो बजे गढ़कलेवा में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। आर्डर के अनुसार यहां स्टाफ फरा व चीला रोटी बना रहे थे। तभी अचानक किचन में रखे गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज होने लगा और आग की लपटें तेजी से उठने लगी। इस नजारे को देखकर रसोइया और स्टाफ के लोग दहशत में आकर जान बचाकर बाहर निकल गए। उनके चिल्लाने व शोर मचाने की आवाज सुनकर बाहर बैठे लोग भी घबरा गए। उन्होंने बताया कि किचन में सिलेंडर लीकेज हो रहा है और आग तेजी से फैल रहा है। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग तेजी से चारों तरफ फैलने लगी।

              आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई।

              आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई।

              दमकल की गाड़ी हो गई खराब, इसलिए आग बुझाने में हुई देरी
              इस दौरान आग की लपटों को देखकर कर्मचारियों ने सभी को बाहर किया। फिर पुलिस की डायल 112 को फोन का सूचना दी। पुलिस की टीम दमकल वाहन के साथ घटना स्थल पहुंची। दमकलकर्मियों ने पाइप बिछाकर स्टार्ट किया तो अचानक गाड़ी खराब हो गई, जिससे पानी का छिड़काव नहीं हो सका। आनन-फानन में दूसरी गाड़ी बुलाई गई, जिसके कारण आग बुझाने का काम देर से शुरू हुआ। तब तक गढ़कलेवा के चारों तरफ आग फैल गई थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग से किचन के साथ ही सजावट का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आग से बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है।

              आग लगने के बाद पीछे पद्म श्री श्यामलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा की तरफ आग व धुएं का गुबार उठने लगा था।

              आग लगने के बाद पीछे पद्म श्री श्यामलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा की तरफ आग व धुएं का गुबार उठने लगा था।

              बाल-बाल बचा सी-मार्ट
              गढ़कलेवा और सी-मार्ट एक ही जगह पर आजू-बाजू में संचालित होता है। सी-मार्ट में भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाई डंप है। गढ़कलेवा में आग लगने से वहां हडकंप मच गया। आग तेजी से सी-मार्ट की ओर फैलने लगी थी। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले सी-मार्ट के तरफ फैली आग को बुझाया। इस बीच दो दमकल वाहन पहुंची, जिसके बाद सी- मार्ट की दुकान आग के चपेट में आने से बच गई।

              आग की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस, फिर दमकल की मदद से आग को किया गया काबू।

              आग की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस, फिर दमकल की मदद से आग को किया गया काबू।

              ग्राहकों में मची भगदड़, लोगों की जुटी भीड़
              घटना के दौरान गढ़कलेवा में नास्ता करने वाले ग्राहकों की भीड़ लगी थी। वहीं, सी-मार्ट में भी आयुर्वेदिक दवाई खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचे थे। आग लगने की चिल्लाने की आवाज सुनकर डर के कारण ग्राहक भी चिल्लाते हुए बाहर भागने लगे। आवाज सुनकर सी-मार्ट के कर्मचारी व ग्राहकों में भी हड़कंप मच गया। फिर लोग इधर-उधर भागते रहे। इस नजारे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories