Friday, February 27, 2026

              CG: फर्जी दस्तखत कर अकाउंटेंट ने निकाले डेढ़ करोड़ रुपए… खुद के खाते में डाला, मत्स्य विभाग में कोंडागांव और नारायणपुर इन दिनों जिले का था प्रभार, ट्रेडिंग में उड़ाए पैसे

              कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मछली पालन विभाग के एक अकाउंटेंट ने करीब 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 994 रुपए का गबन लिया है। नारायणपुर और कोंडागांव जिले के मछली पालन विभाग के अफसरों का फर्जी दस्तखत कर इसने सारे पैसे अपने खाते में डाल लिए। हालांकि, इन पैसों को उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में लगाकर गंवा दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से करीब 1 लाख रुपए नगद बरामद किया गया है।

              दरअसल, आरोपी का नाम संजय गढ़पाले है। जो कोंडागांव में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ था। कोंडागांव और नारायणपुर इन दोनों जिलों के मछली पालन विभाग में अकाउंटेंट का कार्यभार संभाल रहा था। साल 2022 से 2023 तक इन दोनों जिले के विभागीय खाते से अफसरों के फर्जी दस्तखत कर बैंक में चेक लगाता रहा। किस्तों में करीब 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 994 रुपए निकाल कर अपने खाते में डाल लिए। जिसमें कोंडागांव जिले के 43 लाख 74 हजार 794 रुपए और नारायणपुर जिले के 81 लाख 84 हजार 200 रुपए थे।

              आरोपी के पास से बरामद सामान।

              आरोपी के पास से बरामद सामान।

              इसने सालभर किसी को भनक तक लगने नहीं दी। हालांकि, जब अफसरों ने विभागीय खाते खंगाले तो उसमें बैलेंस कम दिखाया। फिर बैंक डिटेल निकाली गई। चेक के माध्यम से पैसे निकलना पाया गया। फिर अफसरों ने इस मामले की विभागीय जांच भी की। पैसे संजय गढ़पाले के खाते में डलने की बात सामने आई। जिसके बाद कोंडागांव सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई गई। फिर पुलिस ने आरोपी को इसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ भी गई जिसमें इसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार लर लिया। वहीं आज प्रेसवार्ता लेकर मामले का खुलासा किया गया है।

              ऑनलाइन ट्रेडिंग का था शौकीन, इसी में उड़ाए पैसे
              संजय गढ़पाले ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौकीन था। अलग-अलग बैंक में अपने खाते खुलवाए। शुरुआत में जब इसने विभागीय पैसों को अपने खाते लिया तो उसके बाद उन पैसों से एक कंप्यूटर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लिया। जिससे ट्रेडिंग करता था। किस्तों में निकाले गए पैसों से ट्रेडिंग करता था। हालांकि, इसने पूरे पैसे ट्रेडिंग में गंवा दिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश...

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories