CG: चॉकलेट व्यापारी से लाखों रुपए जब्त… रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटर की डिक्की से किए बरामद; आयकर विभाग को दी गई सूचना

        RAIPUR: रायपुर में एक व्यापारी के बैग से सोमवार को पुलिस ने लाखों रुपए जब्त किए हैं। ये रुपए पुलिस को सड़क पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बरामद हुए। रुपयों के बारे में पूछने पर व्यापारी स्पष्ट जवाब नहीं सका। व्यापारी ने खुद को चॉकलेट फैक्ट्री का मालिक बताया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

        बताया जा रहा है कि व्यापारी नरेश तलरेजा ने अपनी स्कूटी के डिक्की में रुपयों से भरा बैग रखा था। दोपहर करीब 2:30 बजे मौदहापारा पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही है। तभी पुलिस ने व्यापारी को रोका। तलाशी के दौरान बैग से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद हुए।

        पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

        जब पुलिस ने व्यापारी से इन रुपयों के बारे में पूछा तो पहले तो वो गोलमटोल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश करने लगा। जब वो जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने रुपयों को जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप मामलों की समीक्षा के लिए समीक्षा प्राधिकरण गठित

                सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम चौरडिया नियुक्त किए गए समीक्षा प्राधिकरण...

                रायपुर : माटेगहन में आजीविका डबरी बनी समृद्धि की संवाहक

                जल संरक्षण के साथ खुले कृषि और मत्स्य पालन...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories