नशामुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम

              नकटीखार में भव्य नशामुक्ति रैली, जन-जागरूकता का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत नकटीखार, जनपद पंचायत कोरबा में वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में भारत माता वाहिनी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने प्रभावी स्लोगन और संदेश-पटों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर नशा मुक्ति सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया तथा नशा मुक्ति साहित्य का वितरण कर लोगों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली स्थल पर उपस्थित आमजन को नशा त्यागने एवं समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

              इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना ने नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित जीवन को अपनाना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आबकारी अधिकारी श्री राठौर, सुश्री जया मेहर (उपनिरीक्षक आबकारी), परिवीक्षा अधिकारी श्री एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव श्री कृष्णा राठौर सहित ग्राम के अनेक वरिष्ठजन एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


                              Hot this week

                              KORBA : 01 मई को बंद रहेगा पशुवध कार्य

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत...

                              KORBA : निगम का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केारबा का...

                              KORBA : नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने...

                              KORBA : नगर पालिका उप निर्वाचन-2026

                              सेक्टर अधिकारी की नियुक्तिकोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं...

                              Related Articles

                              Popular Categories