Wednesday, February 11, 2026

            लोगों को नशा से बचाने राज्य में चलेगा वृहद जन आंदोलन…

            • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पत्र लिखकर किया आग्रह

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की जनता को नशे से बचाने के लिए वृहद आंदोलन की शुरूआत करने का आग्रह किया है। उन्होने पत्र में कहा है कि नशा हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। समाज के सभी वर्गाे को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। आपकी सरकार आने के बाद आपने पुलिस और सरकार के माध्यम से मिलकर महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला आयोग सबने मिलकर प्रयास किया है कि नशे पर रोक लग सके और इसका असर भी हुआ हैं।

            डॉ. नायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आपने महसूस किया होगा इसको जन आंदोलन में बदलने की आवश्यकता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि सभी तरह के नशे गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखु, तम्बाकु, शराब, गुटका, धुम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर का उपयोग से जनता को बचाने के लिए आमजनों विशेष रूप से महिलाओं के साथ जन आंदोलन की वृहद शुरूआत की जाए, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ महतारी के सभी लोगों को मिल सके।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          Related Articles

                          Popular Categories