एकतरफा प्यार में छात्रा पर धारदार हथियार से हमला… सहेली के साथ कॉलेज से लौट रही थी, युवक ने सिर-गले पर किया ताबड़तोड़ वार

          एंबुलेंस से युवती को अस्पताल ले जाते हुए।

          BILASPUR: बिलासपुर में सोमवार को एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर और गले पर चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वह सहेली के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी युवक ने रोक कर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे पहले युवक छात्रा को प्यार का इजहार किया था, लेकिन मना करने के बाद भी कॉलेज आते-जाते उसे परेशान करता था।

          छात्रा के परिजनों ने युवक को समझाइश भी दी थी। तब युवक ने माफी मांगते हुए छात्रा को परेशान नहीं करने की बात कही थी। अब हमला कर दिया। कलारतराई निवासी युवती कोटा के निरंजन प्रसाद केशरवानी कॉलेज की छात्रा है। वो इकॉनामिक्स की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में ग्राम साजापाली का रहने वाला योगेश साहू भी पढ़ता है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

          अस्पताल में छात्रों ने हंगामा मचाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

          अस्पताल में छात्रों ने हंगामा मचाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

          गले और पेट पर किया वार

          4 दिसंबर की शाम छात्रा कॉलेज से अपने सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान योगेश ने उसे रोक लिया। उसने पहले विवाद किया, फिर हथियार से उसके गले और पेट में कई बार वार कर भाग गया। सहेली ने इसकी जानकारी कॉलेज पहुंचकर छात्रों और प्रबंधन को दी।

          खून से लथपथ पड़ी थी छात्रा, कॉलेज स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल

          हमले के बाद छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी। जिसे कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स रेफर किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने कोटा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

          पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग निकला था। पुलिस उसके दोस्तों और परिजन से पूछताछ कर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

          हमले के बाद घायल छात्रा को कॉलेज स्टॉफ ने पहुंचाया अस्पताल।

          हमले के बाद घायल छात्रा को कॉलेज स्टॉफ ने पहुंचाया अस्पताल।

          छात्रों ने किया हंगामा, आंदोलन की दी चेतावनी

          घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

                    महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसरआरएफ-सीआईएफ...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    KORBA : जलभराव का सतत जायजा व जल निकासी में जुटा रहा निगम अमला

                    शनिवार को हुई लगातार बारिश से अनेक स्थानों पर...

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    Related Articles

                    Popular Categories