बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ लहूलुहान… सिर फटने ने मौके पर ही मौत, पेट्रोल पंप के सामने टक्कर मारकर फरार हुआ आरोपी

        Kanker: कांकेर-जगदलपुर मार्ग पर सिंगारभाट पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बोलरो वाहन ने बुधवार को बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, शहर के नजदीक व्यासकोंगेरा गांव का रहने वाला युवक सतीश कोर्राम अपनी बाइक से कांकेर आ रहा था, तभी पेट्रोल पंप के सामने से आ रहे बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। युवक का सिर फट गया और उससे काफी मात्रा में खून निकल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

        सड़क पर रखा मृत युवक का शव। तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी।

        सड़क पर रखा मृत युवक का शव। तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी।

        हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोगों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

        पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

        पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

        हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

        पुलिस ने कहा कि हादसे के वक्त युवक ने सिर पर हेलमेट नहीं पहना था। अगर वो हेलमेट पहना होता, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि अधिकतर मौतों की वजह हेलमेट नहीं पहनना होती है। युवक की मौत भी सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई। पुलिस ने कहा कि यातायात विभाग लगातार बाइक चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन हादसे के शिकार हो रहे हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories