15 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार… कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी ली, पार्सल डिलीवरी की रकम लेकर हो गया था फरार

              SURGUJA: अंबिकापुर में करीब 15 लाख रुपए के गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2009 में कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी ली थी और रकम गबन कर फरार हो गया था। कंपनी मैनेजर ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की थी।

              जानकारी के मुताबिक रायपुर के रहने वाले रवि बिजरानी ने डीटीडीसी कंपनी की फ्रेंचाइजी ली थी। जिसके बाद अंबिकापुर ब्रम्हरोड में उसने कोरियर सेंटर खोला गया था। इस दौरान काम करते हुए उसने 16 अप्रैल 2019 से 1 अक्टूबर 2019 के बीच 15 लाख 57 हजार 328 रुपए का गबन कर लिया था।

              कोरियर से मिली थी रकम

              विवेचना में पाया गया कि डीटीडीसी नागपुर में कोरियर और ई कॉमर्स पार्सल सेवा देती है। आरोपी ने इसकी फ्रेंचाइजी ली और पार्सल सामानों से मिली रकम को गबन किया था। रवि बिजरानी ने मोबाइल, कपड़े, जूते, घडिया और बाकी समान की डिलीवरी की और पैसे लेकर कंपनी को भुगतान नहीं किया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : केबिनेट बैठक 23 जून को

                              रायपुर (BCC NEQWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              ​रायपुर : ​योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर – मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर शुरू, पहले...

                              Related Articles

                              Popular Categories