CG: लिव इन में रह रहे कोरबा के युवक ने की खुदकुशी… आखिरी बार गर्लफ्रेंड से बात की थी, सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से परेशान हो चुका हूं, नदी में कूदकर दी जान

        DURG/KORBA: दुर्ग जिले में लिव इन में रह रहे एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। वह जान देने के लिए नदी में कूद गया था। इसके अलावा उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। इसलिए जान दे रहा हूं। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

        मूल रूप से कोरबा के बुधवारी बाजार इलाके का रहने वाला चंद्रशेखर सोनी (32) पिछले 4 सालों से दुर्ग के आमापारा में अपनी गर्लफ्रेंड सावित्री देवांगन के साथ रह रहा था। वो यहां पर किसी चश्मा दुकान में काम करता था।सावित्री भी कोरबा की रहने वाली है।

        आखिरी बार गर्लफ्रेंड से बात की थी

        बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने आखिरी बार 19 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। ये भी पता चला है कि चंद्रशेखर परिवार को लेकर काफी दुखी था। इस बीच 19 जुलाई को वो बाइक लेकर घर से निकला था।

        पुल के पास से ही युवक की बाइक मिली है।

        पुल के पास से ही युवक की बाइक मिली है।

        इसके बाद वह डांडेसरा के पास शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज के पास पहुंचा। पास में ही उसने अपनी बाइक खड़ी की और ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। आस-पास खड़े लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा था। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी।

        2 दिन बाद मिला शव

        सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को भी उसकी तलाश के लिए नदी में उतारा गया था। जिसके बाद उसका शव शुक्रवार शाम को करीब 2 दिन बाद मिला था। लाश को निकालने के बाद पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि वो अपनी जिंदगी से बहुत ज्यादा परेशान हो गया है और आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए वो खुद जिम्मेदार है। साथ ही उसने सावित्री का मोबाइल नंबर भी लिखा था।

        गोताखोरों को उसकी तलाश करने नदी में उतारा गया था। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव मिला है। (फाइल फोटो)

        गोताखोरों को उसकी तलाश करने नदी में उतारा गया था। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव मिला है। (फाइल फोटो)

        उस नंबर पर पुलिस ने फोन करके प्रेमिका को बुलवाया। इसके बाद उसने शव की पहचान चंद्रशेखर सोनी के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। अब रविवार को पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है।

        जेवरा सिरसा पुलिस चौकी युवक की प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है।

        जेवरा सिरसा पुलिस चौकी युवक की प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है।

        प्रेमिका को भेज दिया था कोरबा
        खुदकुशी करने से एक महीने पहले चंद्रशेखर ने अपनी प्रेमिका यह कहते हुए कोरबा भेज दिया था कि वहां उसकी नौकरी किसी कंपनी में लग गई है। अब वो उसके साथ कोरबा में ही रहेगा। उधर, लगातार फोन करने के बाद भी जब चंद्रशेखर से संपर्क नहीं हो सका तो सावित्री शुक्रवार को कोरबा से दुर्ग आई। वो जब चश्मा दुकान गई तो वहां भी जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने उसे फोन किया कि डांडेसरा में नदी में किसी युवक की लाश मिली है। फिर जब वह मौके पर पहुंची, तब उसने अपने प्रेमी का शव देखा था।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन

                ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रहेगी थीमरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                रायपुर : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

                दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी से नीटक्रैक, आईआईटी-एनआईटी में...

                Related Articles

                Popular Categories