सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए ज्वेलरी शॉप में चोरी के आरोपी… बर्तन और ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर की थी लाखों की चोरी

            Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में धनीराम ज्वेलर्स और बर्तन दुकान से लाखों की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो उसमें तीन चोर शब्बल और अन्य सामान लेकर जाते दिखे। उसी से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव इस मामले का दोपहर 2 बजे खुलासा करेंगे।

            जानकारी के मुताबिक 3 व 4 अप्रैल की बीती रात कुम्हारी मुख्य बाजार में धनीराम ज्वेलर्स और धनीराम बर्तन दुकान में लाखों की चोरी हो गई थी। दोनों दुकान एक ही मालिक की है और आपस में जुड़ी हुई है। दुकान संचालक रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर गया था। मंगलार सुबह जब वो दुकान खोलने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।

            दुकान का ताला टूटा हुआ और शटर एक तरफ से उठा हुआ था। दुकान संचालक दुकान के अंदर गया तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान संचालक के अनुसार दुकान से सोने के कुछ आभूषण, एक किलो तक चांदी के आभूषण और काफी मात्रा में बर्तन चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

            भारी मात्रा में जब्त किया सोने चांदी के आभूषण

            भारी मात्रा में जब्त किया सोने चांदी के आभूषण

            भारी मात्रा में सोने चांदी का आभूषण जब्त
            पुलिस ने आरोपियों के पास भारी मात्रा में सोने और चांदी का आभूषण जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और किन जगहों पर इस तरह की वारदात को अजांम दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी के आरोपी पेशेवर गिरोह संबंधित हैं।

            कुछ दिन पहले एटीएम काटते पकड़ाए थे चोर
            कुम्हारी थाने से महज चंद कदम दूर पर स्थित बैंक के एटीएम को भी मध्य प्रदेश के चोरों ने निशाना बनाया था। वो लोग गैस कटर से एटीएम को काट रहे थे। तभी एटीएम का अलार्म बज गया और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          कोरबा: कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

                          मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई...

                          रायपुर : चिरायु से मिली नई उड़ान- नन्हें सूर्या के टेढ़े पैरों को मिली राह

                          अब आत्मविश्वास से दौड़ रहा 4 साल का मासूमआंगनबाड़ी...

                          Related Articles

                          Popular Categories