पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद किए, राजस्थान-पंजाब के कई जिलों में स्कूल बंद

            श्रीनगर/जयपुर/अमृतसर/अहमदाबाद: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर में उड़ानें रोकी गई हैं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं।

            जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देश में कई महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

            फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 4 जरूरी इन्फॉर्मेशन…

            • एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।
            • इंडिगो ने 11 शहरों की सभी फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।
            • स्पाइसजेट ने 6 शहरों की सभी उड़ानें 7 मई तक रद्द कीं। ये शहर हैं- लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर।
            • देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट भी पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।

            22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          Related Articles

                          Popular Categories