पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की; ऑपरेशन सिंदूर पर सेलेब्स हुए गदगद, कंगना रनोट बोलीं- आंतकवाद पर जीरो टॉलरेंस, रजनीकांत ने लिखा- पूरा भारत आपके साथ है नरेंद्र मोदी

            नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इसकी सफलता पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स रिएक्शन देते हुए फैंस में उत्साह बढ़ा रहे हैं। कंगना रनोट, अनुपम खेर से लेकर रितेश देशमुख और चिरंजीवी जैसे कई सेलेब्स ने इस पर अपने विचार पेश किए हैं।

            कंगना रनोट ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस। भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकवादी शिविरों को निष्प्रभावी कर दिया गया। नया भारत।

            साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा है, लड़ाकुओं की लड़ाई शुरू। जब तक मिशन पूरा नहीं होता, इसे नहीं रोका जाएगा। पूरा भारत आपके साथ है, नरेंद्र मोदी।

            अनुपम खेर ने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर कर लिखा, भारत माता की जय।

            वहीं रितेश देशमुख ने लिखा है, जय हिंद की सेना। भारत माता की जय।

            चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, जय हिंद।

            मधुर भंडारकर ने पोस्ट शेयर कर कहा, हमारी दुआएं सेना के साथ हैं। एक देश, हम साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।

            इन सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन-

            ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन की तरफ से भी ऑपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार को समर्थन दिया गया है। एसोसिएशन की तरफ से की गई पोस्ट में लिखा गया है, भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाई के लिए उनके प्रति अपना अटूट समर्थन और आभार। पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर किया गया यह ऑपरेशन, पहलगाम हमले का दृढ़ जवाब था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          Related Articles

                          Popular Categories