विधायक बृहस्पत सिंह और बैंककर्मियों में हो गया समझौता… एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, विधायक ने थप्पड़ कांड पर जताया अफसोस; सोमवार से काम पर लौटेंगे बैंककर्मी

              सरगुजा/बलरामपुर-रामानुजगंज: रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह और सहकारी बैंक के कर्मचारियों के बीच थप्पड़ कांड के 4 दिन बाद समझौता हो गया। शनिवार को रामानुजगंज के सर्किट हाउस में विधायक और बैंक कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी विवादों का अंत कर दिया।

              विधायक बृहस्पत सिंह ने थप्पड़ कांड पर अफसोस जताते हुए कहा कि भूलवश और आवेश में आकर उन्होंने कर्मचारियों पर हाथ उठा दिया था। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने भी इसे लेकर खेद जताया है कि बैंक के बाहर भीड़ होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया और कन्फ्यूजन हो गया। इधर कर्मचारियों ने सोमवार से काम पर लौटने की बात कही है।

              रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मचारियों को मारा था थप्पड़।

              रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मचारियों को मारा था थप्पड़।

              बता दें कि भीड़ के बीच विधायक बृहस्पत सिंह ने 2 बैंक कर्मचारियों राजेश पाल और अरविंद सिंह को थप्पड़ भी मारे और उन पर घूंसे भी चलाए थे। दोनों बैंक कर्मचारी जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के भुगतान की बात पर विधायक भड़के थे। इसके विरोध में 5 और 6 अप्रैल को सरगुजा संभाग की 29 शाखाओं के कर्मचारी अवकाश पर रहे। इससे करीब 100 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ।

              विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि आवेश वश मैंने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार कर दिया।

              विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि आवेश वश मैंने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार कर दिया।

              इधर विधायक ने भी समर्थकों और किसानों के साथ सहकारी बैंक प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय आंदोलन किया था। मामले को बढ़ता देख शनिवार को दोनों पक्षों ने सुलह की पहल की। विधायक बृहस्पत सिंह ने बयान जारी कर कहा कि किसानों से शिकायत मिलने पर बैंक में पहुंचने के बाद आवेश वश मैंने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार कर दिया, मुझे पहले दोनों पक्षों की बातें सुननी चाहिए थीं। मुझे घटना पर अफसोस है, मैं इस घटनाक्रम पर खेद व्यक्त करता हूं। कर्मचारियों से चर्चा हो गई है, अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।

              सोमवार से काम पर लौटेंगे बैंक कर्मचारी

              विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा खेद व्यक्त किए जाने के बाद सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने इसे आंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने सोमवार से बैंक का काम शुरू किए जाने की बात कही है।


                              Hot this week

                              KORBA : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

                              भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय...

                              रायपुर : दुधावा जलाशय की नहरों के कार्य हेतु 25.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories