अमेरिका: शिकागो के पास मिनी वैन खाई में गिरी, सड़क हादसे में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत, 6 लोग घायल

            वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के शिकागो के पास सड़क हादसे में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा नव्या गडुसु की मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा शनिवार देर रात इंडियाना राज्य के लेक काउंटी में इंटरस्टेट-65 हाईवे पर हुआ।

            स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नव्या गडुसु को रात 12:16 बजे मृत घोषित किया गया। लेक काउंटी कोरोनर ऑफिस ने बताया कि उनकी मौत सड़क हादसे में लगी गंभीर चोटों की वजह से हुई।

            शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है। कांसुलेट ने X पर लिखा, “हम भारतीय छात्रा नव्या गडुसु की सड़क हादसे में मौत से बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

            इंडियाना स्टेट पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 11:15 बजे हुआ। सात लोगों को लेकर जा रही लाल रंग की मिनीवैन एक खराब वाहन के पीछे 10-15 मील प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चल रही थी।

            इसी दौरान पीछे आ रही दूसरी कार के ड्राइवर को मिनी वैन की धीमी रफ्तार का अंदाजा नहीं हुआ। उसने बचने के लिए कार मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार मिनीवैन के बाएं हिस्से से टकरा गई।

            टक्कर के बाद मिनीवैन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि मिनी वैन में सिर्फ आगे की दो सीटें थीं। बाकी पांच लोग आम के डिब्बों पर बिना सीट बेल्ट बैठे हुए थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories