तालाब में डूबकर सहायक आरक्षक की मौत… नहाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस लाइन में पदस्थ था जवान

              दंतेवाड़ा: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सहायक आरक्षक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, नहाने के दौरान हादसा हुआ है। आरक्षक के शव को पानी से बाहर निकाला लिया गया है। जवान पुलिस लाइन कारली में पदस्थ था। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मृत जवान का नाम सुखलाल नेगी है। मंगलवार को कारली में स्थित तालाब में वह नहाने गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय वहां और कोई नहीं था। जवान का मोबाइल और कपड़े तालाब के किनारे पड़े हुए थे। कुछ घंटों के बाद जब इलाके के लोगों ने कपड़े और पानी में शव देखा तो इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

              जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। DSP आशारानी ने बताया कि, प्रारंभिक तौर पर नहाते वक्त डूबने से हादसा हुआ है ऐसा पता चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ”पीएम राहत” योजना से सुकमा में मिला पहला जीवनदान

                              जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ कैशलेस इलाज, बची 30...

                              रायपुर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

                              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories