प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश, शख्स ने गले पर किए 18 वार, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, बकाया पैसे को लेकर विवाद था; आरोपी की तलाश जारी

              Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की रात एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश हुई। आरोपी शख्स ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से 18 बार हमला किया।

              ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर देता है। फिलहाल डॉक्टर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।

              घटना की दो तस्वीरें…

              डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं और आरोपी उनके पास खड़ा हुआ है।

              डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं और आरोपी उनके पास खड़ा हुआ है।

              आरोपी अचानक धारदार हथियार निकालकर डॉक्टर पर हमला कर देता है।

              आरोपी अचानक धारदार हथियार निकालकर डॉक्टर पर हमला कर देता है।

              जमीन के सौदे को लेकर विवाद था
              घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम डॉक्टर कैलास राठी है, जबकि आरोपी का नाम राजेन्द्र मोरे है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को ढूढ़ने में जुटी हुई है।

              मामले में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच जमीन के सौदे को लेकर 2 साल से विवाद चल रहा था। घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलाश से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल गया। कुछ देर बाद मौका मिलते ही डॉक्टर के गले पर धारदार हथियार से कई बार हमला करके भाग गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories