बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण…

            • आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून

            रायपुर: बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून तक आवेदन कर सकते है। आवेदक  गूगल लिंक https://forms.gle/pLzBf1PDcJGKMVVo9 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण एवं रोजगार कार्यालय में पिछले दो सालों से पंजीकृत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर जिले के बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए रोजगार/स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना प्रस्तावित है। योजना के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को उनकी रूचि एवं योग्यता अनुसार रोजगार/स्वरोजगार प्रदान करने के साथ-साथ लोन प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories